फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम 4.0: तमिलनाडु के 216 छात्र करेंगे क्रूज राइड, विश्वनाथ दर्शन कर लेंगे अन्नपूर्णा प्रसाद

Tue, 02 Dec 2025 07:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस स्टेशन सोमवार की देर रात में काशी तमिल संगमम 4.0 का पहला डेलीगेशन पहुंचा। यहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। ये सभी अतिथि मंगलवार को नमो घाट पर दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम 4.0 के तहत सोमवार को देर रात में छात्रों का डेलीगेशन बनारस स्टेशन पर पहुंचा। यहां पर पहले दल का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इन छात्रों को बनारस में हिंदी संस्कृति, साहित्य और परंपराओं से परिचित कराया जाएगा। काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नजदीक से जान सकेंगे। 216 छात्रों का समूह सबसे पहले 11 बजे तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाएगा। वहीं मां अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक सभी छात्र वाहन से नमो घाट जाएंगे। यहां पर स्टॉल्स और एग्जीबिशन का भ्रमण कर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर क्रूज राइड करते हुए गंगा घाटों का भ्रमण और गंगा आरती देखेंगे। फिर रविदास घाट पर उतरकर छावनी स्थित होटल आएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

बीएचयू में थिमेटिक सत्र के बाद सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो

अगले दिन यानी कि बुधवार को संगमम 4.0 के डेलीगेट्स सबसे पहले हनुमान घाट पहुंचेंगे, जहां वह गंगा स्नान कर तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती और शंकराचार्य मठ में जाएंगे। संस्कार मठ में नाश्ता कर सुबह 10.30 बजे तक बीएचयू के थिमेटिक सत्र में हिस्सेदारी करेंगे। यहां पर एकेडमिक कार्यक्रम शाम 4.30 बजे तक चलेगा। उसके बाद सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो फिर अगले दिन प्रयागराज और अयोध्या के लिए निकलेंगे। काशी तमिल संगमम में सात श्रेणियों के डेलीगेट्स आएंगे। इसमें छात्र, शिक्षक, लेखक व मीडिया प्रतिनिधि, कृषि व संबद्ध क्षेत्र, पेशेवर और शिल्पकार, महिलाएं और आध्यात्मिक विद्वान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें