फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के संतों ने की महाराष्ट्र के सीएम के इस्तीफे की मांग, सरकार के खिलाफ अखाड़े करेंगे मार्च

Wed, 22 Apr 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जूना अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या के बाद से धर्म नगरी काशी में संतों का उबाल कम नहीं हुआ है। संतों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही कहा है कि प्रदेश सरकार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के उप महंत शंकर पुरी महाराज ने कहा कि पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र सरकार का विरोध करते हुए आंदोलन करेगा। यही साधु-संत हिंदू धर्म की रक्षा सैनिक की भांति कालांतर से करते आ रहे हैं। जघन्य अपराध की कठोर निंदा करते हुए उन्होंने ने महाराष्ट्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने कहा कि देश में इस वक्त लॉकडाउन लागू है। इसके बाद भी सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर दो संतों और ड्राइवर पर हमला करके हत्या कर दी। वह भी उस महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां के मुख्यमंत्री हर वक्त हिंदुत्व की बातें करते हैं। उनके कार्यकाल में ऐसी घटना हो रही है, उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद समस्त अखाड़े एकजुट होकर महाराष्ट्र कूच करेंगे और आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


भोजूबीर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर के पुजारी राजेश गिरि ने घटना की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उपद्रवियों ने दोनों संत व उनके ड्राइवर को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। महंत परिवार संत समाज के साथ है। दोषियों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार तत्काल व कठोर कार्रवाई करे। 

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि भारत साधु संतों का देश है। इस देश में ऐसी घटना की मैं घोर निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं। मैं महाराष्ट्र सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि पालघर में सैकड़ों लोग सड़क पर कैसे उतर आए। 

काशी विकास समिति ने मनाया काला दिवस 

घटना के विरोध में काशी विकास समिति के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समिति के गुलशन कपूर ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। इसके खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें