कैंट से गोदौलिया को जोड़ेंगे पांच स्टेशन
कैंट से गोदौलिया तक रोपवे के पांच स्टेशन होंगे। इनमें कैंट रोपवे स्टेशन, विद्यापीठ स्टेशन, रथयात्रा स्टेशन, गोदौलिया गिरजाघर स्टेशन और गोदौलिया स्टेशन शामिल हैं। परियोजना के पहले सेक्शन के तीनों स्टेशनों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरे सेक्शन में गोदौलिया स्टेशन तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
रोपवे के संचालन के बाद कैंट से गोदौलिया के बीच यात्रियों को लगभग डेढ़ से दो मिनट के अंतराल पर गंडोला उपलब्ध कराने की योजना है। एक दिशा में एक घंटे में करीब 3,000 लोग, जबकि दोनों दिशाओं में करीब 6,000 यात्री प्रति घंटे सफर कर सकेंगे। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक की दूरी रोपवे से लगभग 16 मिनट में तय की जा सकेगी। परियोजना में 148 ट्रॉली कार संचालित होंगी। हर ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकेंगे। रोपवे का संचालन प्रतिदिन करीब 16 घंटे करने की योजना है।