फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी क्विज: आज से हर महीने 35 विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार, रोज पूछे जाएंगे दो सवाल; ऐसे देना होगा जवाब

Sun, 05 Oct 2025 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हर दिन दो सवाल पूछे जाएंगे, एक सवाल शहर तो दूसरा सवाल अमर उजाला में छपी खबरों से होगा। विजेताओं का चुनाव लकी ड्रा के जरिये होगा। सप्ताह और महीने में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले भी पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने शुरू किया काशी क्विज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप काशी के बारे में जानें और समझें इसलिए अमर उजाला 4 अक्तूबर 2025 से 'काशी  क्विज' की शुरुआत कर रहा है। इसमें रोजाना दो सवाल पूछे जाएंगे। एक सवाल काशी से जुड़ा होगा तो दूसरा सवाल अमर उजाला में छपी खबरों से लिया जाएगा। इसके जवाब क्यूआर कोड स्कैन करके दिए जा सकेंगे। अमर उजाला का कोई भी पाठक जवाब दे सकता है। 

विज्ञापन


दोनों सवालों के सही जवाब देने पर पुरस्कार मिलेगा। विजेता का चुनाव लकी ड्रा के जरिये किया जाएगा। रोजाना की तरह ही सप्ताह में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले एक लकी विनर का चुनाव अलग से किया जाएगा। इसी तरह महीने में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले एक प्रतिभागी का चुनाव किया जाएगा। 

सभी विजेताओं को अमर उजाला कार्यालय में बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा। 'काशी क्विज' में शहर के धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और साहित्यिक महत्व से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए उम्र की सीमा नहीं तय की गई है। किसी भी उम्र के लोग सवालों के जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें