फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: पूरे देश में 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी दीपावली, श्रीकाशी विद्वत परिषद ने लिया निर्णय

Sun, 05 Oct 2025 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: 20 अक्तूबर को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। श्रीकाशी विद्वत परिषद ने ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया। 

 
विज्ञापन
happy diwali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2025: दीपावली पर तिथि भ्रम को श्री काशी विद्वत परिषद ने दूर किया है। ऑनलाइन बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि दीपावली का महापर्व 20 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। शनिवार को श्री काशी विद्वत परिषद के धर्मशास्त्र एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। पूर्ण प्रदोष काल व्यापिनी तिथि 20 अक्तूबर को हो रही है। 
विज्ञापन


21 अक्तूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और साढ़े तीन प्रहर से अधिक वृद्धि गामिनी प्रतिपदा के होते हुए भी व्रत के पारण का काल प्राप्त नहीं हो रहा है जो कि दीपावली प्रयुक्त लक्ष्मी पूजन का एक आवश्यक अंग है। इसलिए विभिन्न धर्म शास्त्रीय सिद्धांतों का अनुशीलन करते हुए सर्वसम्मति से 20 अक्तूबर को ही पूरे देश में दीपावली पर्व मनाने का निर्णय दिया गया। जिन पंचांगों में कुछ तथाकथित पंचांगकारों ने 21 नवंबर को दीपावली लिखा है। 

इसे भी पढ़ें; काशी में सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा: मंदिर में भजन को लेकर हुआ था विवाद, पहुंचे हिन्दू संगठन; दो हुए थे अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रो. विनय कुमार पांडेय ने संबंधित सभी विषयों सहित शास्त्र के सभी पक्षों को उपस्थापित किया। सभा का संयोजन प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने की। बैठक में अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. भगवत शरण शुक्ल, प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी, प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ. सुभाष पांडेय, पंचांगकर अमित कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें