फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के खिलाड़ियों का 34 पदकों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में बीते 28 से 30 जून तक प्रदेश स्तरीय कराते प्रतियोगिता में बनारस के खिलाड़ियों ने 34 पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें 18 स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक हैं। प्रतियोगिता में जिले से कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 23 बालक और 19 बालिकाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

कराते एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के सचिव आशीष भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश कराते एसोसिएशन की ओर से मेरठ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां प्रदेश के 26 जिलों में 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें बनारस के 42 खिलाड़ियों में ऋषिका रयान, वैष्णवी तिवारी, अनुष्का कुमारी, तन्मय तिवारी, कैलाश तिवारी, विरांश मिश्रा, विशाखा कुमारी, वैदिक सिंह, शिवांगी गुप्ता, मोनिका कुमारी गौतम, सागर कुमार, सचिन सिंह रोशन यादव, विष्णु तिवारी, वैदिक सिंह, अंकुर पटेल ध्रुव कुमार पांडे, गौरव तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता।
इस उपलब्धि के साथ स्वर्ण पदक विजेताओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ, जो सिंतबर में दिल्ली में होगी। स्वर्ण पदक के अलावा अंकुर, अंशराज, आकांक्षा, मोनिका, पीयूष सोनकर सहित सात ने रजत और भूमि राय, शिवांगी तिवारी, नीरज कुमार, मोनिका गौतम, विष्णु तिवारी, मोनिका पटेल, शीतल गौतम, विशाखा कुमारी, भूमि सोनकर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें