गंगा के तट पर गंगा निर्मलीकरण के लिए सबका साथ हो गंगा साफ हो का नारा फिर से बुलंद हुआ। नमामि गंगा विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने भदैनी घाट से तुलसीघाट तक आमजन को जागरूक करते हुए गंगातट पर किसी प्रकार की गंदगी न करने की अपील की गई। लोगों को साबुन-शैंपू लगाकर स्नान करने से रोका गया। महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प के साथ आम जनमानस के सहयोग से ही गंगा स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त होगा। अभियान में रामप्रकाश जायसवाल, रश्मि साहू, शिवांगी पांडेय, भावना गुप्ता, रेखा विश्वकर्मा, जय विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।