फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बंद हुए नोटों की वापसी का इंतजार

Mon, 26 Dec 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
500-1000 के नोट बंद - फोटो : social media
विज्ञापन
केंद्र द्वारा नोटबंदी के फैसले को अब लगभग 50 दिन होने वाले हैं। नोटबंदी के बाद बैंकों और डाकघरों में पुराने नोटों को जमा कराने की लिए काफी भीड़ रही। काफी बड़े पैमाने पर देश भर में पुराने नोट जमा हुए।
विज्ञापन


मगर अब स्थिति दूसरी है।  बैंकों-डाकघरों में एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोटों की वापसी अब तक न होने से अधिकारी परेशान हैं। वाराणसी के बैंकों और डाकघरों में ऐसे करीब पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के नोट पड़े हैं।

जिसे चेस्ट में जमा नहीं किया जा सका है। ग्रामीण इलाकों के बैंकों के अधिकारी रकम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
नोटबंदी के बाद से अब तक बनारस में करीब 40 अरब से अधिक के नोट बदले और खातों में जमा हुए हैं। इसमें से अधिकांश नोट तो चेस्ट में पहुंच गए हैं लेकिन अभी भी 500 करोड़ से अधिक के नोट बैंकों व डाकघरों की शाखाओं में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण बैंक सहित ऐसे बैंक और डाकघर जिनके पास अपना चेस्ट नहीं है, वे पुराने नोटों को जमा न होने से परेशान हैं। सूत्रों की माने तो केवल डाकघरों और ग्रामीण बैंकों ही में ऐसे 100-100 करोड़ रुपये के नोट हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें