फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर की चपेट में काशी, ठिठुरा जन जीवन

Sun, 11 Dec 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
शनिवार की शाम कोहरे से ढक गई काशी।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के के साथ शनिवार को काशी में कोल्ड वेब चलने लगी। शीतलहर की चपेट में आने से जनजीवन ठिठुरने लगा। इसी के साथ मौसम का न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे गिर गया। शनिवार चालू सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। तेज हवाओं से आसमान साफ होने के बाद दिन में जहां कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई, वहीं रात को वातावरण कोहरे की चादर में लिपट गया। अगले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी से चली चक्रवाती हवाएं सक्रिय हुईं तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने लगेगी।
विज्ञापन


उधर, पश्चिमी विक्षोभ की दूसरी ब्रांच के भी जल्द पूर्वांचल में दस्तक देने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो आसमान में बादल भी छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हो सकती है। 
दो से पांच किमी ऊंचाई पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव शनिवार को सतह पर भी बढ़ने लगा। इससे आसमान साफ होने के साथ ही कोल्ड वेब चलने लगी है।
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं कोल्ड फ्रंट की प्रापर्टी के रूप में गंगा बेसिन में चल रही हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार की शाम अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री से घटकर 14.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि  न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 11.01 डिग्री सेल्सियस से घटकर 8.05 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें