फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में दिखेगी काशी के ग्रीन ग्रुप की हनक, 1400 को पछाड़ अंतिम 11 में

Tue, 22 Aug 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नशा मुक्ति, महिला स्वावलंबन को लेकर ग्रीन ग्रुप की महिलाएं कर रही जागरूक - फोटो : facebook
विज्ञापन
नशा मुक्ति और महिला स्वावलंबन की अलख जगाने की दिशा में सराहनीय काम कर रहे होप वेलफेयर ट्रस्ट को बड़ी सफलता मिली है। बीएचयू, जेएनयू और डीयू के विद्यार्थियों के इस ट्रस्ट की ओर से बनाए गए ग्रीन ग्रुप के कार्यों का वीडियो मुंबई में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


गोदरेज कंपनी के लाइव आउट योर ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 मैनेजमेंट संस्थानों के 1400 युवाओं से जो वीडियो मांगे गए थे, उनमें होप का वीडियो अंतिम 11 में सलेक्ट हुआ है। मुंबई में 28 अगस्त को फाइनल राउंड होगा, जिसमें सात प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ही 2015 में बीएचयू, जेएनयू, डीयू में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने होप वेलफेयर ट्रस्ट बनाया था। इसके बाद ट्रस्ट के माध्यम से पांच गांवों में ग्रीन ग्रुप का गठन किया।
विज्ञापन


ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने अपने-अपने गांवों में न केवल शराब की दुकानों को बंद कराया बल्कि शिक्षा की अलख भी जगाई। इस अभियान से जुड़ने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।

ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु ने बताया कि गोदरेज कंपनी की टीम आईआईएम अहमदाबाद समेत 12 मैनेजमेंट संस्थानों में जाती है। यहां सामाजिक बदलाव के लिए छात्रों द्वारा चलाए जा रहे अभियान का वीडियो लिया जाता है।

बताया कि ट्रस्ट की मुहिम पर आधारित वीडियो कंपनी को भेजा गया था। कंपनी के पास आई 1400 प्रवृष्टियों में अंतिम 11 में होप का आना उपलब्धि है। अब इनमें से सात को अंतिम रूप से चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें