एक्यूआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अर्दली बाजार का एक्यूआई 195, भेलूपुर का एक्यूआई 204, बीएचयू का एक्यूआई 189, मलदहिया का एक्यूआई 192 और निराला नगर का एक्यूआई 192 था। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 122 था और इसमें पीएम 2.5 की मात्रा सबसे अधिक रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हवा में पीएम 2.5 की मात्रा के मानक वर्तमान में 8.8 गुना अधिक हैं।
भेलूपुर का एक्यूआई 161, अर्दली बाजार का 122, बीएचयू का 86 और मलदहिया का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। एक्यूवेदर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार सात नवंबर को एक्यूआई 166, आठ नवंबर को 150 और नौ नवंबर को एक्यूआई 147 तक रहने की आशंका है। पांच नवंबर को एक्यूआई 239 तक पहुंच गया था।