लखनऊ और प्रयागराज रूट की महाकाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे चार-चार जनरल कोच
महाकाल एक्सप्रेस में पहली बार जनरल कोच बढ़ाए जा रहे हैं। काशी से लखनऊ और प्रयागराज रूट से आवाजाही करने वाली महाकाल एक्सप्रेस में चार-चार जनरल कोच बढ़ गए हैं।
ट्रेन संख्या 20414/20413 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस (लखनऊ के रास्ते) 25 और 25 जून को चार-चार जनरल कोच लगेंगे। वहीं, 20415/20416 वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस (प्रयागराज के रास्ते) 30 जून और एक जुलाई को चार-चार जनरल कोच लगेंगे। काशी-महाकाल के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीआरएम लखनऊ की पहल पर यह कोच बढ़ाए गए हैं।
काशी महाकाल एक्सप्रेस में अब बिना आरक्षण करें सफर
महाकाल की नगरी उज्जैन जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस में अब बिना आरक्षण के भी सफर किया जा सकेगा। इसके लिए रेलवे पहली बार इस ट्रेन में जनरल श्रेणी के चार कोच लगाएगा। यह ट्रेन (20143) हर मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से लखनऊ होकर इंदौर तक जाती है, जबकि रविवार को यही ट्रेन (20415) प्रयागराज के रास्ते उज्जैन होते हुए इंदौर के लिए प्रस्थान करती है।
काशी महाकाल एक्सप्रेस का संचालन पहले आईआरसीटीसी करती थी, लेकिन बाद में यह ट्रेन आईआरसीटीसी ने जोनल रेलवे को दे दी। जनरल कोच नहीं होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। मंगलवार को वाराणसी से लखनऊ होते हुए गई ट्रेन में पहली बार जनरल श्रेणी के चार को लगाए गए।
रविवार को यह ट्रेन प्रयागराज होते हुए जाएगी, तो उसमें चार जनरल कोच यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे।इसमें अब कोच की संख्या 20 हो जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को पहली बार इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए।