16485.5 लाख की लागत से हो रहे पर्यटन विकास के कार्य : टूरिज्म डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत जैन तीर्थंकर चंद्रप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती, सारनाथ के सारंग नाथ मंदिर का पर्यटन विकास, मणिकर्णिका घाट सतुआ बाबा आश्रम का पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण, डोमरी स्थित आश्रम में यात्री निवास, पर्यटन आवास गृह परेड कोठी व राही पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण, मुनारी रोड पर सरफेस पार्किंग, संत रविदास पार्क सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार कराया गया। इसके अलावा तेलियाना घाट पर निषादराज की प्रतिमा, मांडवी कुंड व गणेश मंदिर, हेलीपोर्ट, सात प्रमुख घाटों पर 7 जेटी चेंजिंग रुम, गुरुधाम मंदिर का पर्यटन विकास, थाईवट टेंपल पर फसाड लाइट, करखियांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क का निर्माण कराया गया।
प्रदेश सरकार ने काशी का चौतरफा विकास कराया है। इसमे छोटे से लेकर बड़े पर्यटन स्थल का जीर्णोद्धार हुआ है। इसको देखने के लिए पर्यटक अब अधिक दिन तक काशी प्रवास कर रहे हैं। इससे होटल उद्योग को लाभ हो रहा है। - विकास अग्रवाल, होटल व्यवसायी
पहले पर्यटक श्री काशी विश्वनाथ धाम, घाट ,सारनाथ आदि स्थानों तक सीमित रहते थे। प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े आठ सालो में पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कराया है। इन स्थलों तक आसानी से पहुंचना, अच्छी सुविधा होना और रख-रखाव अच्छा होने से पर्यटकों का आवागमन बढ़ रहा है। - अभिषेक शर्मा, गवर्नमेंट अप्रूव्ड गाइड