सिगरा क्षेत्र के अशोक नगर में करवा चौथ का पूजन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी समेत 16 लोगों ने किया प्लेटलेट्स दान
काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब की ओर से करवा चौथ पर पति-पत्नी समेत 16 लोगों ने कैंसर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान किया। अपने पहले करवा चौथ पर अभिनव टकसाली और उनकी पत्नी साधना टकसाली ने कैंसर अस्पताल लहरतारा में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान किया।
संस्था के अध्यक्ष नीरज पारिख, सचिव राजेश गुप्ता व संयोजक अमित गुजराती ने बताया कि अभ्रोज्योत, शीर्षदीप, अभिषेक, रसिक गुजराती, आनंद नागर, अमित जैन, नमित पारिख, आशीष केशरी, अतुल नागपुरी, आदित्य सरीन, आशुतोष, विभोर मोंगा शामिल रहे।