फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में करणी सेना ने घेरा थाना, बोले- तलवारबाजी में मंत्री के दबाव के बाद हुआ एकतरफा केस; पांच घायल

Sat, 05 Jul 2025 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चाैबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, घायल पांच लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। दूसरी तरफ, शाम को करणी सेना के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि पुलिस ने मंत्री के दबाव में एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन
चाैबेपुर थाने पर घेराव करते करणी सेना के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर के छितौना गांव में राजभर और क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच हुई मारपीट, तलवारबाजी में मामले में करणी सेना भी कूद गई। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का मामले में हस्तक्षेप होता देख और क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर शनिवार की शाम थाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के दबाव में क्षत्रिय समाज पर एकतरफा मुकदमा दर्ज किया गया। दो लोगों की गिरफ्तारी तक हो गई। जबकि राजभर समाज के लोगों ने दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट की थी। इस घटना को राजनीतिक रंग देकर मामले को बढ़ाया जा रहा है। 

क्षत्रिय समाज के लोगों का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मामले में करणी सेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी। करणी सेना ने चौबेपुर थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर करणी सेना को शांत कराया। प्रदर्शन में प्रधान संघ चिरईगांव के अध्यक्ष संजीव सिंह, गणेश सिंह,आनंद सिंह, अरविंद सिंह गुड्डू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
छितौना गांव निवासी संजय सिंह के हरा चारा के खेत में एक निराश्रित गाय चली गई, जिसे उन्होंने बाहर निकाल दिया। इसके बाद गाय पास के खेत में चली गई, जो खेत छोटू राजभर, भोले राजभर, गुलाम राजभर और सुरेंद्र राजभर का बताया जा रहा है। इन्होंने भी गाय को बाहर कर दिया। गाय दोबारा संजय सिंह के खेत में लौट आई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

बेटी के सामने पिता पर ताबड़तोड़ किया वार
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और तलवारबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान पिता को खून से लथपथ देख कर बेटी पापा- पापा चिल्लाती रही, लेकिन हमलावर तलवार से हमला करते रहे। झड़प में एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि द्वितीय पक्ष से चार लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर स्थिति को शांत कराने में जुटे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत थाना चौबेपुर प्रभारी रविकांत मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें