फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी का सोना लेकर फरार होने वाले की मौत मामले में कर्नाटक पुलिस पहुंची चंदौली

Sat, 10 Oct 2020 01:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित स्वर्ण व्यवसायी का सोना लेकर फरार होने वाले युवक की मौत के बाद कर्नाटक के बेलगावी जिले की आथनी पुलिस स्टेशन से आई टीम ने शुक्रवार को व्यवसायी व अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के पास से 1.43 किलोग्राम सोना और चार किलो चांदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन


नगर के व्यवसायी मंजीत सिंह ने पिछले दिनों मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि परमार कटरा स्थित एक फर्म के मालिक के कहने पर पुराने जेवरातों की सफाई, मरम्मत और रिफाइनरी के लिए एक किलो 494 ग्राम सोना सागर पाटिल नामक युवक को दिया था। इसके बाद सोना वापस लेने के लिए जब उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला। उस दौरान यह जानकारी हुई कि युवक को एक अन्य स्वर्णकार ने 323 ग्राम सोने के आभूषण दिए थे। 


प्रकरण में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों तीन लोगों को जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी सागर पाटिल का पता नहीं चल सका। इस बीच सूचना मिली कि उसका शव कर्नाटक के बेलगावी जिले की आथनी थाने की पुलिस को नदी में मिला है। उसके पास से पुलिस ने सोना और चांदी बरामद की है। शुक्रवार को कर्नाटक की आथनी पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मुगलसराय कोतवाली पहुंची। टीम ने व्यापारी और एक चालक व अन्य लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें