बनारस शहर में रोजाना जाम से शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है। दिन में एक किलोमीटर का फासला तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जा रहा है। शनिवार को शहर के जाम में बॉलीवुड की अभिनेत्री करिश्मा कपूर को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जूझना पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
हालांकि, आयोजन स्थल पर तय समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची करिश्मा कपूर ने नाराजगी नहीं जाहिर की। बल्कि, इंतजार कर रहे पत्रकारों से उन्होंने देरी से पहुंचने के कारण माफी मांगी। साथ ही कहा कि हर जगह जाम लगता रहता है।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
यातायात माह में शहर में अराजक हो चुके यातायात को सुधारने की बजाय ट्रैफिक पुलिस का पूरा ध्यान सिर्फ जुर्माना वसूली पर है। पूरा जोर इस पर है कि ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जाए कि प्रदेश में जिला पहले स्थान पर रहे।
4 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
ट्रैफिक पुलिस की बेपरवाही, थानों की पुलिस की लापरवाही, जगह-जगह जारी खुदाई, अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण रोजाना शहर में जाम लग रहा है। शनिवार को कमच्छा से रथयात्रा होते हुए सिगरा और मलदहिया तक घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
कुछ ऐसी ही स्थित रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग, मंडुवाडीह चौराहा से मुड़ैला मार्ग, भिखारीपुर तिराहा, लंका स्थित मालवीय चौराहा, गोदौलिया से मैदागिन, नई सड़क, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा और भोजूबीर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाकों की भी रही। इस दौरान स्कूली वाहनों में सवार बच्चे और एंबुलेंस सवार मरीज खासा परेशान हुए लेकिन उनकी ओर ध्यान देने की फुरसत पुलिसकर्मियों के पास नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि ज्वैलरी रिटेल चेन सेनको गोल्ड एंड डायमंडस ने वाराणसी में शनिवार को अपना पहला स्टोर लांच किया। स्वास्तिक सिटी सेंटर रथयात्रा में स्थित शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और सेनको गोल्ड एंड डायमंडस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शंकर सेन ने किया।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्टोर में हल्के आभूषणों से लेकर शादी के संग्रह की विशेष शृंखला उपलब्ध है। करिश्मा कपूर ने कहा कि मैं काशी में सेनको गोल्ड एंड डायमंडस के नए स्टोर के उद्घाटन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।
चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शंकर सेन ने कहा कि स्टोर में हल्के वजन वाले उत्पादों के डिजाइन की एक विस्तृत शृंखला मौजूद है। आभूषण डिजाइन में बंगाल के शिल्प कौशल की विरासत को ब्राइडल और लाइट वेट ज्वैलरी कलेक्शन में साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। इस मौके पर शो रूम मैनेजर शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।