आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा, लेकिन 10 दिन तक आरोपियों का कहीं पता नहीं लगा। गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा।
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से गायक समर सिंह की गिरफ्तारी तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
इस सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव और दिवाकर वत्स की टीम ने घेराबंदी कर बृहस्पतिवार की देर रात उसे उसके परिचित के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद कमिश्नरेट के नंदग्राम थाने ले जाया गया। साथ ही अभिनेत्री की मौत और उससे संबंधित दूसरे सवाल किए गए। ट्रांजिट रिमांड के लिए पेशी तक आरोपी गायक को हवालात में रखा गया था।
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री की मौत के मामले में नामजद समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गाजियाबाद से लाया गया है। स्थानीय अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य आरोपी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।