फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैयालाल की हत्या मानवता के खिलाफ युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान ने उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल के हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। लमही स्थित सुभाष मंदिर में धरना प्रदर्शन के दौरान संस्था के सदस्यों ने इस घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान के सदस्यों ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि उदयपुर में आतंकियों ने गला काटकर जो हत्या की है वो मानवता के खिलाफ युद्ध है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। कन्हैयालाल की हत्या इस्लाम को बदनाम करने की साजिश है। नेता नजमा परवीन ने कहा कि धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा, दंगा को आतंकवादी हमला मानकर कानूनी कार्यवाई होनी चाहिए। इस दौरान मौलाना शफीक अहमद, अर्चना भरतवंशी, सूरज चौधरी, बिंदू देवी, मैना देवी, किरन, गीता, प्रभावती, धनसरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें