फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की सड़कों के गड्ढों की वजह से राहगीरो को रोजाना भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। गुरुवार को ककरमत्ता पुल की सर्विस लेन पर विशालकाय गड्ढे के कारण भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता तक राहगीरो को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, भदऊं चुंगी रेलवे डॉट पुल के नीचे गड्ढे में पिकअप के फंसने के कारण कज्जाकपुरा-पड़ाव मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंसों में लेटे मरीजों और स्कूली वाहनों में सवार बच्चों को खासी परेशानी हुई, लेकिन उनकी मदद के लिए पुलिस आगे आती नहीं दिखी।
विज्ञापन

बारिश और शहर में जगह-जगह जारी खुदाई के कारण सड़कें खस्ताहाल हो गई है। भिखारीपुर से ककरमत्ता की ओर बढ़ने पर ककरमत्ता पुल की बाएं तरफ की सर्विस लेन पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि दोपहिया वाहन से भी गुजरना मुश्किल हो गया था। इस वजह से शाम तक सर्विस लेन से आवाजाही पर रोक लगा दी गई और इसके चलते भीषण जाम लगा। इसी तरह भदऊं चुंगी रेलवे डॉट पुल के नीचे पानी भरने और गड्ढे में पिकअप के फंसने के कारण डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा लंबी वाहनों की कतार लगी हुई थी। इस दौरान चौराहों और तिराहों पर थानों की पुलिस के साथ ही यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे, लेकिन जाम की समस्या के समाधान के लिए वह कोई ठोस प्रयास करते नहीं दिखे।
सरकारी विभाग अपनी जिम्मेदारी समझें और जनता को सड़क पर जूझने के लिए न छोड़ें। ककरमत्ता में दो दिन भीषण जाम लगा, इसके लिए कसूरवार सरकारी विभाग हैं। - वकील अंसारी
विज्ञापन

जल निगम की पाइप में लीकेज से ककरमत्ता पुल की सर्विस लेन दलदली हो गई है। सर्विस लेन से भारी वाहनों की आवाजाही कभी भी बड़े हादसे का बड़ा कारण बन सकती है। - मो. सलीम
सुबह से ही भीषण जाम लगने के कारण स्कूली बच्चों और एंबुलेंस सवार मरीजों को खासी परेशानी हुई। पुलिस थी लेकिन वाहनों के दबाव के कारण कोई कुछ नहीं कर सका। - जावेद अहमद
पीडब्लूडी से शिकायत करो तो वह कहेंगे कि नगर निगम की सड़क है। नगर निगम से कहो तो वो पीडब्लूडी की बताएंगे। विभागों में समन्वय के अभाव के कारण जनता परेशान है। - मो. हाशिम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें