फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajjakpura ROB: काम पूरा होते ही 10 के बाद चालू होगा कज्जाकपुरा आरओबी, डीएम के निर्देश पर लोड टेस्टिंग शुरू

Sat, 06 Dec 2025 09:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी जल्द ही चालू हो जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यहां लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। 10 दिसंबर के बाद ये आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
कज्जाकपुरा आरओबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम पूरा होते ही 10 दिसंबर के बाद कज्जाकपुरा आरओबी चालू होगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सेतु निगम ने यहां लोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि दस दिसंबर के बाद कज्जाकपुरा आरओबी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बाकी औपचारिकताएं बाद में पूरी कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार यहां फीनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। लोड टेस्टिंग का भी काम चल रहा है। आम जनता के लिए इसे जल्द खोला जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी। 

पिछले दिनों नगर निगम की कार्यकारिणी ने बाबा लाटभैरव के नाम पर इसका नाम प्रस्तावित किया है। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद गाजीपुर से वाराणसी आने वालों को लोगों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें