फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: ट्रॉमा सेंटर में अब आठ घंटे की जगह 14 घंटे मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा, 15 दिसंबर से शुरू होगी ये व्यवस्था

Sat, 06 Dec 2025 09:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अब आठ घंटे की जगह 14 घंटे ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। ऐसे में पूर्वांचल समेत बिहार व नेपाल तक के मरीजों को राहत मिलेगी। 15 दिसंबर से यह व्यवस्था शुरू होगी। 
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अब 8 घंटे की जगह 14 घंटे तक ऑपरेशन थियेटर चलाया जाएगा। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ऑपरेशन किया जाएगा। 15 दिसंबर से ये नई व्यवस्था लागू होगी। पहले सुबह आठ से शाम 4 बजे तक ऑपरेशन होते थे। अब दूर दराज से आने वाले मरीजों को इलाज में बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार से हर दिन ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा 200 से ज्यादा मरीज इमरजेंसी में आते हैं। अब तक जो व्यवस्था थी उसमें इलेक्टिव यानी सामान्य ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 4 बजे तक था लेकिन अब मरीजों की भीड़ को देखते हुए इसका समय बढ़ाया गया है।

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि पूर्वांचल क्षेत्र में दुर्घटना और ट्रॉमा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में आने वाले मामलों के अलावा शाम को भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में ओटी का समय बढ़ाने से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को तत्काल बड़ी राहत मिलेगी। ऑपरेशन में जरूरत के अनुसार मरीजों को रेडियोलोजी की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: सड़क पर ठीक से चलने को कहा तो आग बबूला हुआ आरोपी, कारोबारी की लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें