फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम के मनकों वाली माला पीएम और सीएम को भेंट करेंगे कबीरपंथी

Thu, 28 Jun 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर की परंपरा में तुलसी की माला का बहुत ही महत्व है। कबीरपंथी इसे ही जपते हैं। संत कबीर जयंती पर मगहर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान कबीरपंथी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को राम नाम के मनकों से तैयार तुलसी की खास माला भेंट करेंगे। इस माला को बंगाल के जंगलों में मिलने वाले तुलसी के पौधों से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


बनारस के कबीर मठ से कबीरपंथी तुलसी की माला लेकर मगहर रवाना हो गए हैं। कबीर जयंती पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए तुलसी की माला पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के रमेश जैना ने तैयार की है। गले में डालने पर इसकी लंबाई नाभि तक होगी और इसके हर मनके पर राम नाम लिखा है।

मूलगादी कबीर मठ के महंत आचार्य विवेक दास का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया नहीं गया है, लेकिन पीएम पहली बार कबीर साहब के दरबार में आ रहे हैं इसलिए उनके लिए तुलसी की माला भेजी जा रही है।
विज्ञापन


कबीर के 620 वें प्राकट्य उत्सव के मौके पर कबीरपंथी रमेश जैना ने मंगलवार को 100 फीट लंबी तुलसी की माला मठ को भेंट की। 1050 मनकों वाली इस माला के भी प्रत्येक मनके पर राम नाम अंकित है। इसे तैयार करने में एक साल का समय लगा। इस माला को कबीर मंदिर के म्यूजियम में रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें