रोती-बिलखती महिला कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह के पास पहुंची। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चौकी प्रभारी को अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर शक हुआ। चौकी प्रभारी ने अस्पताल के कर्मचारी से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तो उसने सूटकेस मिलने की बात स्वीकारी।
चौकी प्रभारी ने सूटकेस बरामद कर इलाज के लिए आई महिला को सौंपा। रुपये से भरा सूटकेस पाते ही महिला के आंखों से आंसू छलक पड़े। महिला चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कही कि इंसान के रूप में आज भी हमारे इर्दगिर्द ही भगवान हैं। हम आपका यह एहसान कभी नहीं भूलेंगे।