गेट के आसपास एक्टिव रहते हैं दलाल
इमरजेंसी में मौजूद अन्य मरीजों के परिजनों का कहना है कि गेट के आसपास दवा से लेकर निजी एंबुलेंस के दलाल एक्टिव रहते हैं। चूंकि अस्पताल में दलालों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। इसलिए ये दलाल अब भीतर नहीं नजर आते हैं। ऐसी लापरवाही जब भी होती है, प्राइवेट वालों के लिए आपदा में अवसर होता है। मरीज अथवा शव ले जाने के लिए वह तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते हैं।
अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी वजह से जगह-जगह शव वाहिनी का नंबर भी चस्पा कराया गया है। एक शव वाहिनी का चालक अवकाश पर है। संबंधित लोगों को शव वाहिनी क्यों नहीं मिल सकी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार, एसआईसी