फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी की हत्या कर लूटा 10 लाख का सामान, फरार हुए बदमाश

Fri, 07 Jun 2019 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्याकर दी। बदमाश व्यवसायी से कैश और लाखों रुपये के आभूषण लूट ले गए। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर के पुरजागिर बाजार में दुकान बंद कर घर जाते समय गुरुवार रात सराफा व्यवसायी संतोष यादव की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और बैग लूट ले गए। बैग में नकदी और आभूषण मिलाकर 10 लाख रुपये का सामान था। पुलिस लूट से इंकार कर रही है, पर चश्मदीदों ने बताया कि बदमाश गोली मारने के बाद उनका एक बैग छीनकर भागे हैं। सूचना मिलते ही डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

क्षेत्र के पुरजागिर गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष यादव की पुरजागिर- कंपनीघाट मार्ग पर ओम शांति ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार रात पौने आठ बजे करीब बाइक से घर जाने के लिए निकले। इसी बीच दुकान से 200 मीटर आगे बढ़ते ही सूर्या कॉर्पेट कंपनी के पास अंधेरे में खड़े बाइक सवार बदमाशों ने संतोष यादव को गोली मार दी।
विज्ञापन


एक गोली उनके दाहिने सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि बदमाश गोली मारने के बाद बैग लेकर औराई की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। संतोष को लेकर लोग मंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक बैग में नकदी और आभूषण आदि मिलाकर 10 लाख के आभूषण थे। घटना के बाद एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय और सीओ सदर संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें