फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, 42 विकलांग जख्मी

Sat, 23 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगों को लेकर पीएम के कार्यक्रम में डीरेका जा रही बस शुक्रवार की सुबह आठ बजे कपसेठी के भीषमपुर गांव में पलट गई। दरअसल, निजी बस का चालक शुक्रवार को छुट्टी पर था। बस खलासी चला रहा था। कोहरा भी घना था। बताया जाता है कि पांच सौ मीटर आगे जाने पर ही बीच सड़क एक बछड़ा आ गया। इसके चलते अनियंत्रित खलासी बस लेकर खाई में चला गया। हादसे में 42 लोग घायल हो गए। इसमें नौ की हालत गंभीर बनी है। सभी का मंडलीय अस्पताल और बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भीषमपुर और दिलावलपुर गांव के 55 लोगों (विकलांग एवं उनके परिवारवाले) को डीरेका में आयोजित शिविर में जाना था। सुबह करीब आठ बजे बस भीषमपुर प्राथमिक विद्यालय से रवाना हुई। करीब पांच सौ मीटर दूर लालपुर-बाउली मार्ग पर बछड़े को सामने देख उसे बचाने के फेर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुन क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला।

भीषमपुर की प्रधान विद्यावती और दिलावलपुर की ग्राम प्रधान सीमा सिंह के नेतृत्व में नागेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, दीपक सिंह, राकेश सिंह समेत आदि लोगों ने घायलों को सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया और फिर यहां से रेफर करने के बाद मंडलीय अस्पताल ले गए। सूचना के बाद डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों ने घटनास्थल और अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर डीएम राजमणि यादव और एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन पहुंचे। उन्होंने शांत कराया। एनडीआरएफ के जवानों ने भी मदद की। देर शाम जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची में हादसे में कुल 29 लोगों के घायल होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


उधर, छह घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घायल रमाशंकर, नन्हे, प्रभावती, हर्षित, विजय कुमार ओर राजन सिंह का इलाज यहां चल रहा है। घायलों का हाल जानने के बाद कुलपति ने बेहतर उपचार का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें