फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कनेक्शन जांच करने गए जेई और कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा    

Fri, 04 Jan 2019 04:14 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के एक गांव में विद्युत चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैनों को ग्रामीणों ने गालियां देते हुए दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सारे कागजात छीन लिए। इस मामले में जेई ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गई थी।
विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई नीरज कुमार गुरुवार को दो लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत चेकिंग करने धरवा गांव में गए थे। गांव में विद्युत कनेक्शनों की जांच करने के दौरान ग्रामीणों ने जेई को यह कहते हुए रोक दिया कि इस गांव में आजतक किसी अधिकारी ने विद्युत चेकिंग नहीं की।

इस पर जेई ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत आप लोग विद्युत कनेक्शन करा लीजिए, कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद जेई वहां से आगे बढ़ गए। कुछ ही दूरी पर चल रहे एक ट्यूबवेल पर नजर पड़ी तो जेई ने कर्मचारियों से उसके कनेक्शन की जांच करने को कहा।
विज्ञापन


जैसे ही कर्मचारी ट्यूबवेल के पास पहुंचे, कई ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए। अभी वह अपना बचाव कर पाते कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। ट्यूबवेल से दूर खड़े जेई नीरज कुमार को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

यूपी पुलिस
किसी तरह अधिकारी और कर्मचारियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाए। इस मामले में जेई ने चार नामजद तथा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस संबंध में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि विद्युत चेंकिग के दौरान गांव में कहासुनी और ग्रामीणों ने विरोध किया था। मामले की छानबीन की जा रही है। जेई अथवा विद्युत कर्मचारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें