फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठा दुलदुल का जुलूस, अजादारों में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी से उठने वाला दुलदुल का ऐतिहासिक जुलूस कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकला। 42 घंटों तक चलने वाले ऐतिहासिक जुलूस के नहीं निकलने से अजादारों में मायूसी छाई रही। हालांकि रवायत को निभाने केलिए मजलिसों का आयोजन किया गया। बुधवार को शहर के चौक थानाक्षेत्र के दालमंडी इलाके के कच्ची सराय इमामबाड़े से उठने वाला प्रसिद्ध दुलदुल का जुलूस कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

इस जुलूस के मुतवल्ली एडवोकेट इकबाल हुसैन ने जुलूस को मुल्तवी रखा। कच्ची सराय स्थित इमामबाड़े पर सन्नाटा पसरा रहा और दरवाजा बंद रहा। जुलूस के मुतवल्ली एडवोकेट इकबाल हुसैन ने बताया कि 400 साल से उठ रहा यह जुलूस लगातार 42 घंटे चलता है और शहर के कई थानाक्षेत्रों से गुजरता हुआ वापस दालमंडी स्थित कच्ची सराय के इमामबाड़े में समाप्त होता है।
लाडले साहब ने बताया कि इस जुलूस को उठाने की जगह केवल मजलिस हुई जिसको मौलाना अली इमाम जाफरी ने खिताब किया और अंजुमन जव्वादिया ने नौहा मातम किया। इस मौके पर इकबाल हुसैन, अधिवक्ताए शकील जैदी और कैफी आदि ने इस रवायत को कायम रखा। वहीं अंजुमन अबिदिया का जुलूस भी स्थगित रहा जो कि चौहट्टा लाल खान से उठाया जाता है। यहां भी मजलिस हुई जिसमें शामिल रिजवी, दानिश हसन, गुलाम अब्बास पप्पू, वजीर हसन आदि ने नौहा ख्वानी की। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 6 मोहर्रम के दिन कर्बला के 72 शहीदों में से इमाम हुसैन के बेटे जनाब अली अकबर का गम मनाया जाता है। इमाम हुसैन ने कर्बला की जमीं पर अपना खेमा लगाने से पहले इसी बेटे के नाम से कर्बला की जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

शिया जमा मस्जिद के प्रवक्ता ने बताया की अजादारी की शुरुआत जैनब ने की थी जो कि इमाम हुसैन की बहन भी थी। शायद इसीलिए ये अजादारी की परंपरा आज तक पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के द्वारा निभाई जाती है। कोरोना जैसी वबा ने भी महिलाओं का हौसला नहीं तोड़ा है और वो अपने घरों के इमामबाड़े में या हुसैन और या अब्बास की सदा बुलंद रखे हैं। ये गम ए हुसैन का अलग मोजिजा है के पहले जहां हर मोहल्ले में 5 या 10 मजलिसें होती थीं जिसमें सैकड़ो हजारों लोग आते थे आज वहीं शहर के हजारों इमामबाड़ों में 5 लोग दिन भर नौहा ओ सीनाजनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें