फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा 28 फरवरी को आ रहे दो दिन के काशी के प्रवास पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन 

Wed, 24 Feb 2021 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। रोहनिया में काशी क्षेत्र के कार्यालय की नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले काशी आगमन के दौरान वे मंडल कार्यसमिति की बैठक करेेेंगे और जिले के एक बूथ अध्यक्ष के घर चाय पर चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार वाराणसी आएंगे। पार्टी स्तर पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोहनिया स्थित नवनिर्मित कार्यालय में बुधवार को काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिला व महानगर अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक हुई।

प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को दो दिवसीय काशी प्रवास के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रमुखों की बैठक करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इससे पहले काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेेेंगे। प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका प्रथम काशी आगमन हो रहा है। इसलिए उनका स्वागत भी काशी की गरिमा के अनुरूप अभूतपूर्व होना चाहिए।

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष  महेश चंद श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, दिलीप पटेल, प्रदीप अग्रहरी, राजेश राजभर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष  हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें