वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निर्मित होने वाले जय प्रकाश नारायण सेंटर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। सौ करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे जेपी सेंटर के शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान संकाय के पालिसी एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में सेंटर का प्रस्ताव पारित किया गया। सौ करोड़ रुपये में सेंटर की इमारत पर 19 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अत्याधुनिक उपकरणों व सुविधाओं से लैस पांच क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। इस पर करीब चार करोड़ 80 लाख खर्च होगा। तीन करोड़ रुपये से एक आडिटोरियम, एक करोड़ 19 लाख में कांफ्रेंस हाल, तीन करोड़ 84 लाख से सौ सीटों की लाइब्रेरी, दो करोड़ 88 लाख से शिक्षकों के 40 चैंबर और दस लाख का कंप्यूटर लैब बनाया जाएगा।
छह माह में बनकर होगा तैयार