फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs in Varanasi: कल नौकरी की सौगात लेकर आएंगी 40 प्रतिष्ठित कंपनियां, 9 हजार युवाओं के लिए बड़ा मौका

Wed, 22 Feb 2023 04:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुरुवार को रोजगार मेला लगने जा रहा है। देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेले में भाग ले रही हैं। करीब 9 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। गुरुवार को वाराणसी में रोजगार मेला लगने जा रहा है। देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेले में भाग ले रही हैं। 18 से 40 उम्र के हाईस्कूल से परास्नातक और प्रोफेशनल डिग्री व डिप्लोमा योग्यता वाले अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। करीब 9 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को बनारस इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन निबाह, बाबतपुर में रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें 40 कंपनियां नौकरी की सौगात लेकर आएंगी।

8 से 9 हजार अभ्यार्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसमें दिव्यांग अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में गुड़गांव, गुजरात, लखीमपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत कई जगह की मल्टी नेशनल कंपनियां भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अबतक 32321 लोगों को रोजगार

कोरोना काल की दुश्वारियों को देखते हुए सरकार ने संकल्प लिया था कि युवाओं को अब नौकरी के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए कंपनियां उनके शहर में ही आएंगी। सरकार का ये वादा धीरे-धीरे अपने मुकाम तक पहुंचता दिख रहा है। यूपी सरकार के कार्यकाल में 2017 से लेकर अबतक वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेले में कुल 1224 कंपनियों ने 32321 लोगों को रोजगार दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें