फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस से होकर गुजरेगी झांसी-आसनसोल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बनारस और वाराणसी होकर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और सोमवार को कुल 10 फेरों के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान कर उरई और गोविंदपुरी होते हुए प्रयागराज जंक्शन से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे बनारस और रात 8:50 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल से शाम 5:10 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 6:40 बजे वाराणसी कैंट और सुबह 7:05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर शाम 7:10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के दो, शयनयान श्रेणी के नौ तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें