फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: शादी समारोह में जा रही महिला के बैग से लाखों के गहने और नकदी गायब, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Apr 2025 11:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शादी समारोह में जा रही महिला के बैग से 15 लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकदी गायब हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस से शादी समारोह में जा रही महिला के बैग से लाखों रुपए के गहने सहित 15 हजार नकदी गायब होने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जौनपुर के ग्राम सुरेरी थाना निवासी मार्कण्डेय सिंह की पत्नी आशा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मिर्जापुर के कछवा थाने के बरैनी में अपने मायके में रह रही थी। 16 अप्रैल को भदोही में एक शादी समारोह में बस से जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई टली, 12 मई को पड़ी अगली तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही के इंदिरा मिल पर जब बस से उतरकर अपना बैग चेक करने लगी तो बैग में रखें लगभग 15 लाख रुपए के गहने सहित 15 हजार रुपए नकदी गायब मिले। पीड़िता ने कपसेठी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। कपसेठी थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें