फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main : फिजिक्स में 30 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, एडवांस के लिए 27 से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Fri, 26 Apr 2024 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

JEE Main: 21 अप्रैल को फाइनल आंसर-की जारी की गई। 25 अप्रैल को परिणाम भी जारी कर दिया गया। जिले में 30 से अधिक छात्र हैं, जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री 100 परसेंटाइल हासिल किया है। मेंस में सफल छात्रों ने अब जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी है। 27 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन होंगे।
विज्ञापन
खुशी जाहिर करते जेआरएस ट्यूटोरियल्स के शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन की फाइनल परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को जारी हो गया। काशी से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अलग-अलग श्रेणी में छात्रों ने रैंक हासिल किया है। केमिस्ट्री, फिजिक्स जैसे विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। 

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 4 से 9 अप्रैल और 12 अप्रैल को सत्र 2 की परीक्षा ऑनलाइन करवाई गई थी। वाराणसी से भी छात्रों ने एनटीए की ओर से निर्धारित कंप्यूटर सेंटर पर परीक्षा दी। छात्रों के लिए 12 से 14 अप्रैल तक जेईई आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी गई। 

जेईई मेंस में एलवन कोचिंग के छात्रों ने बढ़ाया मान
जेईई मेंस परिणाम में एलवन कोचिंग के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया है। डायरेक्टर ई. बृजेश सिंह ने बताया कि प्रतीक्षा ने 349वीं रैंक, विशाल ने 351, शिवांश 676, दिपा ने 1469, सोनल ने 1484वीं रैंक हासिल की है। साथ ही ईशान को 1830, अच्छे को 2023, अभियांशु को 2397वीं रैंक मिली है। 
विज्ञापन


बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है। एलवन कोचिंग में जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए नया बैच शुरू हो गया है। इसके लिए निशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। अगले बैच की शुरुआत 29 अप्रैल से होगी। सफल छात्रों को बृजेश सिंह के साथ ही डायरेक्टर दीपक जाजू, अरुण तिवारी, नागेंद्र सिंह ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें