फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड के ‘आंसर की’ में गड़बड़ी, पुरा छात्र ने लिखा पत्र

Fri, 09 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए हुई ‘जेईई एडवांस्ड 2017’ परीक्षा की जारी की गई आंसर की में कई गलतियां हैं। आईआईटी कानपुर के एक पुरा छात्र ने ये दावा करते हुए आईआईटी मद्रास के जेईई एडवांस्ड के आयोजन अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसमें सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने उन सभी सवालों के सही जवाब ई-मेल भी किए हैं। आईआईटी कानपुर के 1992 बैच के छात्र रहे रोहित गुप्ता के अनुसार वेबसाइट पर जो आंसर की अपलोड की गई है उसमें पेपर-1 के फिजिक्स सेक्शन में प्रश्न नंबर 3, 4 और 5 का जवाब गलत है।

वहीं केमिस्ट्री सेक्शन में प्रश्न नंबर 19 और 29 में भी यही गलती है। वहीं पेपर-2 में फिजिक्स सेक्शन में प्रश्न नंबर 14 का जवाब भी जो आंसर की में विकल्प के तौर पर दिए गए हैं, वो गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित गुप्ता ने आयोजन अध्यक्ष को मेल के जरिये इसकी जानकारी देने के साथ ही संशोधित आंसर की जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें