फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजली निगम के जेई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शिकायतों का निस्तारण न करने पर किया गया निलंबित

Tue, 30 Sep 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर उपकेंद्र पर तैनात जेई को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से निस्तारण न करने के मामले में बिजली निगम के जेई राजीव कुमार कौशिक को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली निगम में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन


कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर उपकेंद्र पर तैनात जेई के उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने, उनकी शिकायतों का सही समय पर निस्तारण न करने की शिकायत बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से की थी। 

ग्राम सभा भीटी में 28 सितंबर की शाम से 29 सितंबर की शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की भी शिकायत विधायक ने की थी। मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने विधायक की शिकायत और संस्तुति के निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि में राजीव कुमार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें