फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निलंबन के विरोध में उतरे जेई, एसडीओ, विभागीय व्हाटसएप ग्रुप से हुए बाहर; पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 24 Sep 2025 10:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिगरा में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जनपदीय अध्यक्ष इं. मनीष राय ने कहा कि निगम के मुख्य अभियंता द्वारा जिस तरह से सेवा नियमावली एवं विभागीय नियमों के विपरीत निलंबन की कार्रवाई की जा रही है, वह गलत है। 
विज्ञापन
Electricity - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से निलंबन के विरोध में जेई, एसडीओ उतर आए हैं। बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर जेई, एसडीओ ने आवाज बुलंद की और विभागीय व्हाटसएप ग्रुप से बाहर हो गए। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट में अधिकारी को दोषी नहीं बताया गया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले प्रदर्शन में एक स्वर से पदाधिकारियों ने निलंबन वापसी की मांग की।

विज्ञापन


सिगरा में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जनपदीय अध्यक्ष इं. मनीष राय ने कहा कि निगम के मुख्य अभियंता द्वारा जिस तरह से सेवा नियमावली एवं विभागीय नियमों के विपरीत निलंबन की कार्रवाई की जा रही है, वह गलत है। 

केंद्रीय उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता ने बताया कि मंडुवाडीह डीपीएच पर तैनात जेई पंकज जायसवाल और प्रोन्नत अधिकारी इं. जितेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया जबकि उन दोनों का कोई दोष नहीं था। 
विज्ञापन


पूर्वांचल सचिव नीरज कुमार बिंद ने बताया कि दोषी नहीं होने पर भी कार्रवाई गलत है। त्योहारों के मद्देनजर किसी तरह की विद्युत आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। 25 सितंबर को भी सभी अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें