वाराणसी पुलिस ने आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के मामले में चार नामजद आरोपियों और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनके द्वारा बिना अनुमति आई लव मोहम्मद जुलूस निकालकर रास्ता बाधित किया गया।
वाराणसी जिले के मदनपुरा क्षेत्र में बुधवार को आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने के आरोप में चार नामजद और 50 अज्ञात पर दशाश्वेमध थाने में केस दर्ज किया गया। चार नामजद आरोपियों में मदनपुरा निवासी मौलाना शाहजेब मुहम्मदी, आवेश राजा मदनी राजा बरकती ग्रुप, हाजी हारून, हाफिज अब्दुल कादिर और 50 अज्ञात हैं। मदनपुरा चौकी इंचार्ज विशाल विक्रम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के उद्देश्य से बिना अनुमति आई लव मोहम्मद जुलूस निकालकर रास्ता बाधित किया गया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुस्लिम संप्रदाय की ओर से नई परंपरा की शुरुआत से सांप्रदायिक टकराव और तनाव की स्थिति हो सकती थी। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया गया है। 50 अज्ञात की पहचान कराई जा रही है।