फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संगठन विस्तार पर जदयू का जोर, वाराणसी में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन; प्रदेश में शराबबंदी पर चर्चा होगी

Thu, 29 Oct 2026 06:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जदयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने वाराणसी में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और एक नवंबर को कोरौता के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, विकास, सुशासन और शराबबंदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने गुरुवार को वाराणसी प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आगामी एक नवंबर को कोरौता स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों और पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में श्रवण कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने तथा स्थानीय समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने की अपील की गई।

Trending Videos

सामाजिक न्याय और शिक्षा पर जोर
प्रेस वार्ता के दौरान सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, शिक्षा, विकास और सुशासन को पार्टी के जनसंपर्क अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाने पर चर्चा हुई। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और समावेशी विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइकिल योजना जैसी पहलों के माध्यम से शिक्षा तक पहुंच और समान अवसरों के महत्व पर जोर दिया गया। बिहार में लागू शराबबंदी के सामाजिक संदेश को उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने और इस विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भूमिका पर मंथन
बैठक में उत्तर प्रदेश में जदयू की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाए रखने पर विचार-विमर्श हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में पार्टी की संभावित भूमिका और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने वाराणसी समेत प्रदेश में संगठन की उपस्थिति बढ़ाने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। सेंट्रल जेल तिराहा स्थित फूलवरिया रोड के जिला कार्यालय को संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का केंद्र बनाने पर भी चर्चा हुई।

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, शालिनी सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष ब्रह्मचारी पटेल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. श्वेतांक मिश्र सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एक नवंबर के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें