फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना महामना की जयंती और अटल जी का जन्मदिन

Sun, 25 Dec 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंडल से सेक्टर स्तर तक हुए कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की ओर से भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। मंडल से सेक्टर स्तर तक कहीं केक काटकर तो कहीं मिठाई खिलाकर मनाया गया।
विज्ञापन

रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम कोदई चौकी पर हुआ। यहां जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और वंदे मातरम संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने केक काटा। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी  का फोटो रखकर पूजा अर्चना की गई। 

क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर देव पांडेय, मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज अशोक यादव, प्रशांत त्रिपाठी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने बताया कि जिले के 15 मंडलों में कार्यक्रम हुआ।  क्षेत्रीय के अलावा महानगर कार्यालय नीचीबाग में भी अटल आईटी सेंटर का उद्घाटन वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इसी के साथ सभी आईटी सेंटर का नामकरण कर दिया गया। मध्यमेश्वर मंडल की ओर से अमित सिंह के नेतृत्व में  मैदागिन चौराहे पर कार्यक्रम हुआ। 

वाराणसी जिले भर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पार्टीजनों ने उन्हें अपने समय का महत्वपूर्ण, दूरदर्शी और गंभीर राजनेता बताया। 

पीएम के आदर्श गांव नागेपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि अटल जी अपने ओज व स्वभाव के चलते विपक्ष में रहकर भी सत्ता पक्ष को मनाने की क्षमता रखते थे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अपना दल के नीलरतन नीलू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें