वाराणसी के मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा चौराहे पर सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जौनपुर के कोचारी, सुरही निवासी संदीप मिश्रा (26) की मौत हो गई। हादसे में संदीप का साथी सिद्धांत दुबे घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने सिद्धांत को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और संदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
संदीप सोमवार को अपने साथी के साथ चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित एक कंपनी में इंटरव्यू देने आया था। रात में वह वापस जौनपुर जा रहा था। इसी दौरान लहरतारा में एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप और सिद्धांत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजुद दरोगा अमित कुशवाहा ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई।