जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के खरताप पुर गांव निवासी इक्कीस वर्षीय युवक प्रदुमन उपाध्याय की हत्या कर बदमाशों ने शव नहर में फेंक दिया। क्षेत्र के टीसौली गांव के पास नहर से गुरुवार की शाम शव बरामद हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई। बतातें चलें कि 7 जनवरी की शाम को युवक को किसी ने फोन करके नहर के पास मिलने के लिए बुलाया था। तभी से वह लापता था।
परिवार के लोग घटना के दिन से अपहरण का आरोप लगाते रहे और पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना के 10 दिन बाद युवक का शव मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।