फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः भूसा रखे कमरे से मिला मां-बेटे का जला हुआ शव, मचा हड़कंप

Mon, 16 Apr 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में  विवाहिता और उसके तीन वर्ष के बेटे की अबूझ हालत में झुलस कर मौत हो गई। सोमवार को सुबह भूसा रखे कमरे से दोनों जला हुआ शव पाया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता सास, ससुर, पति और तीनों ननदों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  

महमूदपुर गांव के कुछ लोग भोर में करीब चार बजे मार्निंग वाक पर निकले थे। वे रामअकबाल के घर के पास से गुजर रहे थे तभी घर के अंदर से तेज धुआं उठता दिखा। लोगों को घर में आग लगने की आशंका हुई तो घर के बाहर सो रही रामअकबाल की पत्नी को जगाया।
विज्ञापन


महिला के साथ गांव के लोग घर में पहुंचे तो भूंसे वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो रामअकबाल की बहू ज्योति यादव (25) पत्नी सूर्यप्रकाश यादव और उसके बेटे आर्यन (3) की झुलसकर मौत हो गई थी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। सूचना पर मृतका के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के बरमदेवा निवासी बिरजू यादव और उनके परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। 
विज्ञापन

शादी के बाद कभी नहीं जाने दिया मायका

तहसीलदार मदनमोहन वर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्योति के पिता बिरजू यादव ने बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

उन्होंने कहा है कि ज्योति की शादी वर्ष 2012 में सूर्य प्रकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2016 में परिवार परामर्श केंद्र जौनपुर समझौता होने पर पति सूर्यप्रकाश व ससुर रामअकबाल ने बेटी की विदाई कराकर ले आए थे।

तब से आजतक उसे मायके नहीं आने दिया गया। आये दिन उसकी सास और तीन ननदें उसे प्रताड़ित करती थी। इन्हीं लोगों ने जलाकर उसकी हत्या कर दी। उसका पति एक साल से मुंबई में है।

बिरजू का कहना है कि सास सीता देवी बेटी  चरित्र दोष का आरोप लगाती थी जबकि ज्योंति की शिकायत थी कि उसकी सास अनैतिक काम के लिए उसपर दबाव बना रही थी।
 
इस संबंध में सीओ मडिय़ाहूं रामभवन यादव का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति और तीनों ननद  के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें