पुलिस ऑफिस में गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
टीम ने तिघरा के दीपक गुप्ता, रोहित गुप्ता के अलावा जटापुर के खिचडू बिंद, खेतासराय के अमन यादव और जगबंदनपुर खुटहन के सुरेश गौतम को गिरफ्तार किया। बदमाशों से तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन बाइक, सफेद टेप का बंडल बरामद किया गया है।
पूछताछ में दीपक गुप्ता व रोहित गुप्ता ने बताया कि वे एक महीने से अपहरण की योजना बना रहे थे। साथियों के साथ मिलकर उन्होंने प्रवेश अग्रहरि के पुत्र के अपहरण की योजना बनाई। दीपक ने बालक की पहचान कराई और अगवा करने के बाद बालक को खुटहन के जगबंदनपुर निवासी सुरेश गौतम के घर रखा गया। वहीं से उसके पिता से फिरौती की मांग की जा रही थी। पुलिस टीम ने उसी मकान पर दबिश दिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर बालक को सुरक्षित बचा लिया गया।
बेटे को गले लगाकर फफक पड़ी मां
अपहृत बालक को बरामद करने के बाद टीम उसे पुलिस लाइन लेकर पहुंची। जहां एसपी की मौजूदगी में बालक के परिजनों को बुलवाया गया। बालक की मां अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस आफिस पहुंची। जहां अपने बेटे को देख गले लगाकर फफक पड़ी। एसपी ने बालक को मिठाई खिलाई।