उधर चालक को लेकर बोलेरो सवार तीन बदमाश प्रतापगढ़ के रानीगंज तक गए फिर लौट कर मुंगराबादशाहपुर की तरफ आए और मारपीट कर उसे जयपालपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने झाड़ी में बेहोश पड़े करीम खां देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर चालक ने पूरी घटना की जानकारी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।