फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ में शहीद हुआ जौनपुर का लाल, एक आतंकी ढेर

Wed, 12 Aug 2020 12:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
जिलाजीत यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जौनपुर का लाल शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है। वहीं, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी निवासी कांता यादव के पुत्र जिलाजीत यादव(25) पुलवामा में मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ है। जवान आरआर 53 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे।


मंगलवार की रात 2 बजे पुलवामा में हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। उनके एक साथी को भी गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया है। सुबह जवान के शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जिलाजीत की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। वहीं, शहीद के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। जिलाजीत अपने पिता के इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली की पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा में एक बाग में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई के दौरान जवान जिलाजीत शहीद हो गया है, लेकिन एक आतंकी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। घटनास्थल से एक-47, ग्रेनेड के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें