फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक्सयूवी के साथ जिंदा जला युवक, आग बुझने पर पुलिस को मिली सिर्फ अस्थियां

Tue, 11 Aug 2020 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
कार में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के कुंदहा गांव में सोमवार रात महिंद्रा एक्सयूवी में आग लगने से दिव्यांग ट्रांसपोर्ट संचालक जिंदा जल गया। काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान बल्हामऊ गांव निवासी महेंद्र पांडेय (48) के रूप में हुई। पुलिस इसे हादसा मानकर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कुंदहा गांव में बेलवार से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर रात करीब साढ़े 11 बजे टायर फटने की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकले तो चार पहिया वाहन जलता दिखा। लोग पास गए तो अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति बैठा नजर आया, मगर उसमें कोई हरकत नहीं थी।
 

लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सुजानगंज पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने जब तक आग बुझाई, तब तक सब कुछ जल चुका था। पड़ोस के बल्हामऊ गांव से भी कई लोग आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन गांव के ही महेंद्र पांडेय का होने की आशंका जताते हुए उनके नंबर पर कॉल किया, मगर फोन बंद था।  सूचना घरवालों को दी गई तो पता चला कि महेंद्र दो दिन पूर्व मुंगराबादशाहपुर के फत्तूपुर ससुराल गए थे। वहां फोन करने पर बताया गया कि रात करीब 10 बजे वह घर जाने के लिए वाहन से निकले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें