शासन ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल में जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह को जिले का नया एसपी बनाया गया है। वह इससे पहले बस्ती जिले के एसपी थे। यशवीर सिंह अलीगढ़, जालौन, सोनभद्र, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर और रायबरेली में भी एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
फरवरी 2026 में उन्हें रायबरेली से स्थानांतरित कर बस्ती का एसपी बनाया गया था। कुंवर अनुपम सिंह ने चार फरवरी 2026 को जनपद के एसपी का कार्यभार संभाला था। करीब आठ महीने के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस अनुशासन को लेकर भी कई कार्रवाई हुईं। लापरवाही, अनुशासनहीनता और अन्य आरोपों में पुलिसकर्मियों पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई की गई।