फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के SP सिटी ने विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा नियमों को तोड़ा

Sat, 16 Sep 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर - फोटो : file photo
विज्ञापन
जौनपुर के एसपी सिटी ने शुक्रवार की शाम विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह के सुरक्षा नियमों को ताक पर रख दिया। मंदिर परिसर में जहां मोबाइल के साथ किसी के भी प्रवेश पर रोक है, वहीं सप्तर्षि आरती के समय एसपी सिटी मोबाइल के साथ गर्भगृह में प्रवेश कर गए। वह वहां फोन पर बातें भी करते रहे।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत ज्ञानवापी कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई है। एएसपी ज्ञानवापी का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जौनपुर के एसपी सिटी एके पांडेय शुक्रवार की शाम 7:15 बजे सप्तर्षि आरती के दौरान मंदिर पहुंचे थे।

नियमानुसार छत्ताद्वार पर ही मोबाइल रखवा दिया जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह मोबाइल लेकर सीधे गर्भगृह में पहुंच गए। इस मामले की शिकायत ज्ञानवापी कंट्रोल के अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी से भी की गई।
विज्ञापन


एएसपी ज्ञानवापी सुरक्षा शैलेंद्र राय ने देर रात बताया कि गर्भगृह में जौनपुर के एसपी सिटी के मोबाइल लेकर पहुंचने के प्रकरण की जांच कराई जाएगी। गर्भगृह में पुलिस अफसर के मोबाइल पर बात करने की शिकायत की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें